छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वाराणसी प्रवास के दौरान भगवान शिव की नगरी काशी में स्थित “काशी के कोतवाल” श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और राष्ट्र की उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विधिवत पूजन कर बाबा भैरवनाथ का आशीर्वाद लिया और कहा कि बाबा की कृपा संपूर्ण देशवासियों पर बनी रहे, यही मेरी कामना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुख, सुरक्षा और प्रगति के लिए मंगलभावना व्यक्त की।
पूजन के बाद उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य की शांति, विकास और जनहितकारी योजनाओं की सफलता के लिए बाबा काल भैरव से आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ईश्वर की कृपा और जनआशीर्वाद से प्रदेश और देश में सुशासन और समृद्धि की दिशा में ठोस प्रगति होगी।
मुख्यमंत्री के साथ मंदिर परिसर में स्थानीय श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की उपस्थिति भी रही। यह धार्मिक यात्रा मुख्यमंत्री की काशी प्रवास का एक महत्वपूर्ण हिस्सारही।