Home Chhattisgarh news मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी अंतिम विदाई, बोले- मार्च 2026 तक खत्म करेंगे नक्सलवाद

मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी अंतिम विदाई, बोले- मार्च 2026 तक खत्म करेंगे नक्सलवाद

0
मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी अंतिम विदाई, बोले- मार्च 2026 तक खत्म करेंगे नक्सलवाद

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई नंदलाल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पार्थिव शरीर को कांधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके बलिदान को नमन किया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी वाहिनी पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद का जड़ से खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और सरकार शहीद के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कांस्टेबल सोलंकी के शौर्य और देशभक्ति की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र की सर्वोच्च परंपरा का प्रतीक बताया।