Home Chhattisgarh news Ambikapur news “छत्तीसगढ़ में आजादी का जश्न: रायपुर में कमिश्नर प्रणाली का ऐलान, कवर्धा में बच्चों में मारपीट, मस्जिदों में पहली बार ध्वजारोहण”

“छत्तीसगढ़ में आजादी का जश्न: रायपुर में कमिश्नर प्रणाली का ऐलान, कवर्धा में बच्चों में मारपीट, मस्जिदों में पहली बार ध्वजारोहण”

0
“छत्तीसगढ़ में आजादी का जश्न: रायपुर में कमिश्नर प्रणाली का ऐलान, कवर्धा में बच्चों में मारपीट, मस्जिदों में पहली बार ध्वजारोहण”

छत्तीसगढ़: देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण किया और कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होगी, जिससे राज्य विकसित पुलिसिंग वाले राज्यों की श्रेणी में आएगा। शुरुआत रायपुर से होगी और सफल होने पर इसे बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था 10 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में लागू होगी।

कवर्धा में आजादी के कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई अनोखे आयोजन भी देखने को मिले। रायपुर, दुर्ग, कांकेर और कोंडागांव की मस्जिदों में पहली बार ध्वजारोहण किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि पहले दरगाह में झंडा फहराया जाता था, लेकिन इस बार मस्जिद में मौका मिला।

गरियाबंद में बारिश के बीच आजादी का जश्न मनाया गया, वहीं देवभोग में छात्रों ने ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी निकालकर माहौल देशभक्ति से भर दिया।