Home Chhattisgarh news रायपुर: स्कूलों में नशामुक्ति पखवाड़ा, पुलिस ने बच्चों और अभिभावकों को किया जागरूक

रायपुर: स्कूलों में नशामुक्ति पखवाड़ा, पुलिस ने बच्चों और अभिभावकों को किया जागरूक

0
रायपुर: स्कूलों में नशामुक्ति पखवाड़ा, पुलिस ने बच्चों और अभिभावकों को किया जागरूक

रायपुर में नशा मुक्ति को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को आमानाका पुलिस ने टाटीबंध स्थित एक स्कूल में “नशामुक्ति पखवाड़ा” के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी गई।

इस जागरूकता अभियान में आमानाका थाना के आरक्षक भारतेंद्र साहू, वासुदेव चंद्र, राजकुमार वर्मा और ओमेश्वर डहरे ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें नशे से दूर रहने, सतर्क रहने और डिजिटल सावधानी बरतने की प्रेरणा दी। छात्रों ने पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों का उत्साहपूर्वक जवाब दिया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की वालंटियर संजू वैष्णव ने छात्राओं को कानून संबंधी सहायता, अधिकारों और बालिका सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। स्कूल स्टाफ और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम की उपयोगिता और बढ़ गई।

व्यावसायिक शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत

रायपुर: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विभिन्न जिलों में व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता की शिकायत सामने आई है। नरेंद्र मोदी विचार मंच ने इस संबंध में सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया का जिम्मा 6 निजी कंपनियों को सौंपा गया था। नियमों के तहत कम से कम 15 दिन पहले विज्ञापन प्रकाशित करना आवश्यक था, लेकिन कंपनियों ने केवल तीन दिन पहले ही विज्ञापन निकाला। वह भी केवल एक ही स्थान पर प्रकाशित हुआ, जिससे कई योग्य उम्मीदवारों को सूचना ही नहीं मिल पाई। इतना ही नहीं, आवेदन के लिए दिए गए लिंक और मोबाइल नंबर भी कार्यरत नहीं थे, जिससे अनेक बेरोजगार युवा आवेदन से वंचित रह गए।

इस शिकायत पर संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की गई है।