Home Chhattisgarh news रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती: 8 चालक पकड़े गए, लाइसेंस निलंबित होंगे

रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती: 8 चालक पकड़े गए, लाइसेंस निलंबित होंगे

0
रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती: 8 चालक पकड़े गए, लाइसेंस निलंबित होंगे

रायपुर में ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 8 नशे में धुत्त वाहन चालकों को पकड़ा है। ये कार्रवाई शहर के प्रमुख चौराहों – श्री राम मंदिर चौक, फुंडहर चौक, नवा रायपुर स्टेडियम टर्न और तेलीबांधा थाना चौक – पर रविवार रात (3 अगस्त) को की गई।

सभी आरोपियों पर कोर्ट के आदेश से 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

8 महीने में 933 शराबी वाहन चालक पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, बीते आठ महीनों में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले कुल 933 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। बावजूद इसके, ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही।

पुलिस ने आरोपियों के वाहन जब्त कर केस को कोर्ट में पेश किया था, जहां से जुर्माने का आदेश जारी हुआ। SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना न सिर्फ चालक के लिए, बल्कि अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा होता है, इसलिए कड़ी कार्रवाई ज़रूरी है।

पकड़े गए वाहन चालक और उनके वाहन नंबर:

  • जतिन लाल, बिलासपुर – CG 10 AQ 9171

  • उत्कर्ष कुमार, रायपुर – CG 04 LL 6797

  • देवराज कंपान, रायपुर – CG 04 NA 1795

  • आशुतोष कुमार, अमलेश्वर, दुर्ग – CG 07 BY 6299

  • नवनीत भाटिया, रायपुर – CG 04 HZ 5871

  • शशि तिवारी, रायपुर – CG 12 AK 1111

  • लक्ष्मीकांत साहू, भिलाई – CG 04 BR 7848

  • केशव गोविंदानी, महासमुंद – CG 06 GB 4636

ट्रैफिक विभाग का कहना है कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार चलते रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जा सके।