Home Chhattisgarh news CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: 26 जून से पांच जिलों में होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: 26 जून से पांच जिलों में होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

0
CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: 26 जून से पांच जिलों में होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 26 से 29 जून 2025 तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर जिलों में आयोजित की जाएगी।

चार दिनों की इस परीक्षा में कुल पांच पेपर होंगे —

26 जून: भाषा और निबंध

27 जून: सामान्य अध्ययन पेपर 1 व 2

28 जून: सामान्य अध्ययन पेपर 3 व 4

29 जून: सामान्य अध्ययन पेपर 5

परीक्षा दो पालियों में होगी — पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से 5 बजे तक।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 246 पद भरे जाएंगे, जिनमें प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा, आबकारी विभाग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, जनपद पंचायत, नायक तहसीलदार, कर निरीक्षक, जेल अधीक्षक जैसे अहम पद शामिल हैं।

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।