Home Chhattisgarh news देवर ने की भाभी की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देवर ने की भाभी की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0
देवर ने की भाभी की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रिंग रोड नंबर 3 स्थित एसबीआई बैंक के पास रहने वाली संगीता बंजारे (35) पर उसके देवर कामेश्वर बंजारे ने चाकू से गले पर वार किया। गुरुवार शाम करीब 7 बजे आरोपी अपनी पत्नी से घरेलू विवाद कर रहा था। तभी घर में मौजूद भाभी संगीता ने बीच-बचाव करते हुए झगड़ा बंद करने की बात कही। इसी बात से नाराज़ कामेश्वर ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से संगीता पर हमला कर दिया।

हमले के बाद संगीता घर से बाहर की ओर भागी, लेकिन कुछ दूर जाकर वह सड़क पर गिर गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके पति देवेंद्र दास बंजारे को दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पत्नी को मोवा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी कामेश्वर मौके से फरार हो गया। विधानसभा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे खरोरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

इस दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया गया है