Home Chhattisgarh news विवादों में घिरे बिर्रा थाना प्रभारी का ट्रांसफर, SP ने हटाया, IG के निर्देश पर कार्रवाई

विवादों में घिरे बिर्रा थाना प्रभारी का ट्रांसफर, SP ने हटाया, IG के निर्देश पर कार्रवाई

0
विवादों में घिरे बिर्रा थाना प्रभारी का ट्रांसफर, SP ने हटाया, IG के निर्देश पर कार्रवाई

जांजगीर-चांपा।
कई विवादों और शिकायतों से घिरे बिर्रा थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह को आखिरकार पुलिस अधीक्षक (SP) ने हटा दिया है। यह कार्रवाई पत्रिका की रिपोर्ट और विधायक बालेश्वर साहू की शिकायत के बाद की गई है। IG के निर्देश पर SP ने तुरंत निर्णय लेते हुए उन्हें बिर्रा थाने से हटाकर मानव तस्कर निरोधक इकाई का प्रभारी नियुक्त किया है।

बिर्रा थाने को मिला नया प्रभारी
कृष्णपाल सिंह की जगह हाल ही में अन्य जिले से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक जय कुमार साहू को बिर्रा थाने की कमान सौंपी गई है। नए थाना प्रभारी के आने से क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

विवादों और शिकायतों का लंबा इतिहास
बताया जाता है कि कृष्णपाल सिंह पिछले करीब ढाई वर्षों से बिर्रा थाने में पदस्थ थे और इस दौरान उन पर लगातार गंभीर आरोप लगते रहे। चाहे अवैध रेत खनन हो, गांजा तस्करी, शराब बिक्री या जुआ — हर तरह की गतिविधियों में लापरवाही और मिलीभगत के आरोप उन पर लगते रहे। कई बार शिकायतें सीधे IG तक भी पहुंचीं, लेकिन अब जाकर कार्रवाई हुई है।