Home Chhattisgarh news बिरगांव: गौ माताओं की बीमारी पर नगर निगम की लापरवाही, प्लास्टिक खाकर बीमार हो रहीं गायें

बिरगांव: गौ माताओं की बीमारी पर नगर निगम की लापरवाही, प्लास्टिक खाकर बीमार हो रहीं गायें

0
बिरगांव: गौ माताओं की बीमारी पर नगर निगम की लापरवाही, प्लास्टिक खाकर बीमार हो रहीं गायें

बिरगांव: गौ माताओं की बिगड़ती सेहत पर निगम की अनदेखी, शिकायतों के बाद भी हालात जस के तस

बिरगांव।
कैलाश नगर स्थित मनी कंचन केंद्र में नगर निगम की उदासीनता एक बार फिर सामने आई है। यहां रोज़ाना गौ माताएं कचरे और प्लास्टिक का सेवन करने को मजबूर हैं, जिसके कारण उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी स्थिति सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर निगम बिरगांव को शिकायत की गई, मौखिक रूप से भी अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन नतीजा शून्य रहा। यहां तक कि केंद्र पर गार्ड की तैनाती होने के बावजूद यह लापरवाही सामने आना लोगों के लिए चौंकाने वाला है।

बीमार गौ माताओं को अक्सर बंजारी गांव धाम भेजा जाता है, लेकिन वहां भी इलाज की पर्याप्त सुविधा न होने से उनकी जान पर बन आती है। कई बार समय पर देखभाल और उचित उपचार न मिलने के कारण गंभीर स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं।

न्यूज़ 22 भारत लगातार इस संवेदनशील विषय को सामने ला रहा है, ताकि नगर निगम की नींद टूटे। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक प्रशासन इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठेगा? जब शिकायतों के बाद भी सुधार नहीं होता, तो जिम्मेदारी कौन लेगा?

यह सिर्फ लापरवाही का मामला नहीं है, बल्कि आस्था और मानवीय संवेदनशीलता से भी जुड़ा गंभीर सवाल है।