Home Chhattisgarh news Bilaspur news बिलासपुर में एनएचएम कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: मंत्रियों का मुखौटा पहनकर जताया विरोध

बिलासपुर में एनएचएम कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: मंत्रियों का मुखौटा पहनकर जताया विरोध

0
बिलासपुर में एनएचएम कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: मंत्रियों का मुखौटा पहनकर जताया विरोध

बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने विरोध दर्ज करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुखौटे पहनकर मशहूर गाना “क्या हुआ तेरा वादा” बजाया और सरकार को अपने वादों की याद दिलाई।

एनएचएम कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्याममोहन दुबे ने बताया कि इन मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव से पहले रायपुर के तूता मैदान में वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने पर 100 दिन के भीतर सभी संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा। लेकिन अब तक वादा पूरा नहीं किया गया है।

हड़ताल की वजह से जिला अस्पताल, सभी पीएचसी-सीएचसी, हेल्थ सब-सेंटर, मेंटल हॉस्पिटल और सीएमएचओ ऑफिस का कामकाज बुरी तरह प्रभावित है। कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सचिव और सीएमएचओ की ओर से जारी काम पर लौटने संबंधी नोटिस की प्रतियां भी जलाकर विरोध जताया। इस आंदोलन में जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष जीवन महंत, सचिव प्रमोद पटेल समेत कई पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।