छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार रात लगभग 10 बजे दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान वे केंद्र सरकार और भाजपा की कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे।

शनिवार सुबह 9 बजे वे प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लेंगे, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं करेंगे।

इस बैठक में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय इस मंच से छत्तीसगढ़ की प्रमुख जरूरतों और चुनौतियों को साझा करेंगे।

वे राज्य में औद्योगिक विकास, कृषि क्षेत्र की मजबूती, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और सुदूर आदिवासी अंचलों तक योजनाओं की पहुंच जैसे अहम मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।