Home Chhattisgarh news Bilaspur news बिलासपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली: 300 से ज्यादा खिलाड़ी हुए शामिल

बिलासपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली: 300 से ज्यादा खिलाड़ी हुए शामिल

0
बिलासपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली: 300 से ज्यादा खिलाड़ी हुए शामिल

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को बिलासपुर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्कूली बच्चों और युवा खिलाड़ियों समेत 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार की फिट इंडिया मूवमेंट के तहत किया गया था। रैली की शुरुआत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, नूतन चौक सरकंडा से हुई और इसका समापन बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में किया गया।

रैली की शुरुआत भूतपूर्व ओलंपियन एवं हॉकी के हेड कोच अजीत इमानुएल लकड़ा और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने हरी झंडी दिखाकर की।

इस साल राष्ट्रीय खेल दिवस 29 से 31 अगस्त तक मनाया जा रहा है। यह दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने और भारत की गौरवशाली खेल परंपरा को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

कार्यक्रम में खेल विभाग के सहायक संचालक ए. एक्का, शिक्षा विभाग के सहायक संचालक पी. दासरथी, खेल अधिकारी सुशील अमलेश, वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो, साजिद खान और जिला क्रीड़ा अधिकारी महेश शर्मा भी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य खेलों के जरिए ईमानदारी, महत्वाकांक्षा और सामूहिकता की भावना को प्रोत्साहित करना और ओलंपिक मूल्यों को समाज तक पहुँचाना था।