Home Chhattisgarh news बालाजी अस्पताल ने बनाया रिकॉर्ड, 1500 से ज्यादा महिलाओं की हुई मुफ्त डिलीवरी

बालाजी अस्पताल ने बनाया रिकॉर्ड, 1500 से ज्यादा महिलाओं की हुई मुफ्त डिलीवरी

0
बालाजी अस्पताल ने बनाया रिकॉर्ड, 1500 से ज्यादा महिलाओं की हुई मुफ्त डिलीवरी

रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी अस्पताल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। पिछले सात वर्षों में यहां 1500 से अधिक महिलाओं की निःशुल्क नार्मल और सिजेरियन डिलीवरी कराई गई है। खास बात यह है कि देशभर में यह पहला निजी अस्पताल है, जहां दोनों तरह की डिलीवरी पूरी तरह मुफ्त की जाती है।

इस उपलब्धि के जश्न के रूप में अस्पताल की ओर से “मातृत्व को वंदन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन बालाजी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल रजवाड़े और बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल भी शामिल हुए।

सीएम विष्णुदेव साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मातृत्व के महत्व को समझते हुए बालाजी ग्रुप ने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने अस्पताल के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र नायक और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीता नायक का आभार जताया।

कार्यक्रम में अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. बीरेंद्र पटेल, डायरेक्टर सीए नितिन पटेल, मेडिकल अधीक्षक डॉ. दीपक जायसवाल, चीफ मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, सीईओ हिमांशु साहू, गायनी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरजा अग्रवाल और पीडियाट्रिक विभागाध्यक्ष डॉ. बीएन राव सहित कई अन्य वरिष्ठ चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित थे।