Home Chhattisgarh news अंबेडकर अस्पताल में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, रेबीज का चल रहा था इलाज

अंबेडकर अस्पताल में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, रेबीज का चल रहा था इलाज

0
अंबेडकर अस्पताल में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, रेबीज का चल रहा था इलाज

रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय संतोष ध्रुव के रूप में हुई है, जो बिलासपुर जिले के पंडरिया तहसील के तखतपुर गांव का रहने वाला था।

बताया गया कि संतोष को 21 जुलाई को कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तीसरी मंजिल स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। रविवार को संतोष ने अचानक वार्ड से नीचे कूदकर जान दे दी।

घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, अस्पताल प्रबंधन घटना पर चुप्पी साधे हुए है और मामले को दबाने की कोशिश का आरोप भी लग रहा है।

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन यह घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।