Home Chhattisgarh news कुएं में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद, 27 घंटे चला रेस्क्यू, गांव में पसरा मातमकुएं में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद, 27 घंटे चला रेस्क्यू, गांव में पसरा मातम

कुएं में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद, 27 घंटे चला रेस्क्यू, गांव में पसरा मातमकुएं में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद, 27 घंटे चला रेस्क्यू, गांव में पसरा मातम

0
कुएं में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद, 27 घंटे चला रेस्क्यू, गांव में पसरा मातमकुएं में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद, 27 घंटे चला रेस्क्यू, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बनवार गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कुएं में दबकर मौत हो गई। मृतकों में 65 वर्षीय छेदूराम श्रीवास, उनकी पत्नी 53 वर्षीय कंचन बाई और 30 वर्षीय बेटा गोविंद राम श्रीवास शामिल हैं। यह हादसा तब हुआ जब वे टुल्लू पंप निकालने के लिए कुएं में उतरे और अचानक कुआं धंस गया।

27 घंटे चला रेस्क्यू, तीनों शव मलबे में दबे मिले

घटना के बाद मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो बुधवार दोपहर तक 27 घंटे तक चला। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। बुधवार दोपहर एक-एक कर तीनों शव बाहर निकाले गए। शव मिलते ही गांव और परिजन शोक में डूब गए। चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

बुजुर्ग मां की आंखों के सामने उजड़ा परिवार

80 वर्षीय वृद्धा ने अपने बेटे, बहू और पोते की लाशें एक साथ देखी। वह स्तब्ध रह गईं। वहीं गोविंद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। लोग यह समझ नहीं पा रहे कि आखिर ये हादसा कैसे हो गया।

हादसे की वजह: टुल्लू पंप निकालते समय ढहा कुआं

परिवार के अनुसार, हाल ही में घर के पीछे नया कुआं खोदा गया था। लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया था। इसी दौरान रात में टुल्लू पंप निकालने गए तीनों सदस्य कुएं में समा गए। सुबह जब वे नजर नहीं आए तो खोजबीन शुरू हुई और गोविंद की चप्पल कुएं के पास मिली। इसके बाद शक गहराया और रेस्क्यू शुरू कराया गया।

मौके पर ही पोस्टमार्टम, शव परिजनों को सौंपे

तीनों शवों का पोस्टमार्टम मौके पर ही कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है। जल्द ही परिजनों के बयान भी लिए जाएंगे।

यह हादसा पूरे गांव को झकझोर गया है। ग्रामीणों की आंखें नम हैं और हर कोई इस परिवार के दुख में शामिल है।