Home Chhattisgarh news शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब पर FIR:बिना अनुमति जेल में घुसा, गाली-गलौज का आरोप; पहले भी रहा है कई विवादों में शामिल

शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब पर FIR:बिना अनुमति जेल में घुसा, गाली-गलौज का आरोप; पहले भी रहा है कई विवादों में शामिल

0
शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब पर FIR:बिना अनुमति जेल में घुसा, गाली-गलौज का आरोप; पहले भी रहा है कई विवादों में शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन पर बिना अनुमति जेल में घुसने और गाली-गलौज करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। घटना 6 अगस्त की बताई जा रही है, जब शोएब रायपुर स्थित जेल में अपने पिता से मिलने पहुँचे थे।

जबरन घुसे मुलाकात कक्ष में, तीन महीने का प्रतिबंध

जेल प्रशासन के अनुसार, शोएब ने नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति जेल के मुलाकात कक्ष में जबरन प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने जेलकर्मियों से गाली-गलौज भी की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल अधीक्षक ने उन्हें तीन महीने के लिए किसी भी कैदी से मिलने पर प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही गंज थाने में FIR दर्ज करवाई गई।

जेल अधीक्षक का बयान

जेल अधीक्षक ने अपने आदेश में लिखा, “शोएब के इस कृत्य से जेल की सुरक्षा व्यवस्था बाधित हुई और संचालन में भी अव्यवधान उत्पन्न हुआ है। यह गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है।”


पहले भी विवादों में रहे हैं शोएब ढेबर

1. साइबर स्टॉकिंग का मामला (मई 2024):
शोएब ढेबर पर 28 मई 2024 को एक युवती ने साइबर स्टॉकिंग का आरोप लगाया था। उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था। इस मामले में उनके पिता अनवर ढेबर को भी सह-आरोपी बनाया गया था।

2. व्यापारी से मारपीट (सितंबर 2023):
रायपुर के जूक क्लब में शोएब ने एक व्यापारी को थप्पड़ मारा था। मामला गाड़ी रिवर्स करने को लेकर हुए विवाद से शुरू हुआ। तेलीबांधा पुलिस ने FIR दर्ज कर शोएब को गिरफ्तार किया था।

3. फायरिंग और मारपीट (2021):
करीब 4 साल पहले, IP क्लब रायपुर में शोएब और उसके साथियों पर मारपीट और फायरिंग का मामला दर्ज हुआ था। मंदिर हसौद थाने में FIR हुई थी।

4. कोविड उल्लंघन (2020):
कोविड काल में शोएब बिना मास्क के घूमते नजर आए थे। रोकने पर पुलिस से बहस की थी। वीडियो वायरल हुआ और गाड़ी का चालान काटा गया।


पृष्ठभूमि: शराब घोटाले में पिता अनवर ढेबर हैं आरोपी

गौरतलब है कि शोएब के पिता अनवर ढेबर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं। वे लंबे समय से जेल में बंद हैं और ED व पुलिस की जांच का सामना कर रहे हैं।