रायपुर। नगर निगम के राजस्व विभाग में लंबे समय से पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। निगम प्रशासन ने राजस्व वसूली की प्रक्रिया में सुधार और लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। वर्ष 2025 में निगम ने 400 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके तहत पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इस क्रम में निगम आयुक्त विश्वदीप ने सोमवार को आदेश जारी कर सभी बदले गए अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।
तबादला सूची के अनुसार –
जोन-1 के नरेंद्र नायक अब जोन-9 जाएंगे,
जोन-2 की स्वाति शुक्ला को जोन-6 भेजा गया है,
जोन-3 के प्रेमचंद दुबे को जोन-2,
जोन-4 के मानकूराम धीवर को जोन-3,
जोन-5 के गौरीशंकर अग्रवाल को जोन-10,
जोन-6 के मनीष मरकाम को जोन-1,
जोन-7 के अमरनाथ साहू को जोन-4,
जोन-8 के प्रमोद जाघव को जोन-5,
जोन-9 के विजय शर्मा को जोन-7
और जोन-10 के महादेव रक्सेल को जोन-8 में स्थानांतरित किया गया है।
आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तुरंत अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना निगम कार्यालय को दें। यह बदलाव राजस्व सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।