राष्ट्रीबीरगांव, रायपुर (छत्तीसगढ़)।य खेल दिवस 2025 के उपलक्ष्य में नगर पालिका निगम बीरगांव द्वारा शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय खेल महोत्सव और फिट इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त नंदलाल देवांगन, महापौर योगले किशोर और वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद दुलेन्द्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों और छात्रों द्वारा फिट इंडिया शपथ लेने से हुई। सभी ने खेल और स्वास्थ्य के महत्व को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आगाज़ हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासित, स्वस्थ और आत्मविश्वासी बनाने का मार्ग भी हैं। खेलों से टीम भावना और सकारात्मक सोच को बल मिलता है।
आगामी तीन दिनों तक इस आयोजन में खेल मुकाबलों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और फिटनेस संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से बच्चों और युवाओं में खेल व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा।