Home Chhattisgarh news तीन दिन की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, राजधानी के अधिकांश इलाके जलमग्न

तीन दिन की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, राजधानी के अधिकांश इलाके जलमग्न

0
तीन दिन की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, राजधानी के अधिकांश इलाके जलमग्न

नगर निगम के सभी 10 जोनों के दर्जनों इलाके बारिश के पानी में डूब गए।

  • जोन 1: कोयला बस्ती, विजय नगर, न्यू आनंद नगर, शिव नगर, ब्रम्हदेयी पारा सहित कई इलाके प्रभावित।रायपुर। राजधानी में महज तीन दिन की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। रिंग रोड सहित शहर के कई प्रमुख इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बन गई है। टाटीबंध से लेकर तेलीबांधा, अटारी नंदनवन और चंदनीडीह तक सड़कों पर पानी ही पानी नजर आया। खासकर शंकरनगर और आसपास के क्षेत्र इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित रहे।

    नालों की सफाई नहीं, राजनीतिक टकराव बना बाधा

    नालों की समय पर सफाई नहीं होने से यह स्थिति बनी है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले जिस बड़े नाले का निर्माण पूरा होना था, वह राजनीतिक खींचतान की वजह से अब तक अधूरा पड़ा है। इसके चलते बारिश का पानी सीधे सड़कों और बस्तियों में घुस रहा है।

    तालाबों से जुड़े नालों का दबाव सबसे अधिक

    विशेषकर नए बस स्टैंड के सामने की कॉलोनियों में हर साल पानी भरने की समस्या रहती है। महाराजबंध और सरयूबांधा तालाब से जुड़े नालों में भारी दबाव के कारण सुभाषनगर, परशुराम नगर और प्रोफेसर कॉलोनी जैसे इलाकों के लोग रातभर पानी निकालने में लगे रहे। जोन 6 के अधिकारियों ने बताया कि 1 करोड़ से ज्यादा का टेंडर नाला निर्माण के लिए जारी हो चुका है और मौसम खुलते ही खुदाई शुरू की जाएगी।

    हर जोन जलभराव की चपेट में

  •  
  • जोन 2: घासपारा, वाल्मीकि नगर, देवेन्द्र नगर, रेल पटरी लाइन, बीजेपी कार्यालय के पास पानी जमा।

  • जोन 3: अनुपम नगर, गांधी नगर, कनाल रोड नाला में जलभराव।

  • जोन 4: जयस्तंभ चौक, बांसटाल, सत्ती बाजार, कटोरा तालाब जैसे व्यापारिक क्षेत्र पानी में डूबे।

  • जोन 5: मिलेनियम चौक, पंकज गार्डन, प्रोफेसर कॉलोनी में पानी भरा।

  • जोन 6: विधायक विश्राम गृह, धरम नगर, आछी तालाब, परशुराम नगर जैसे क्षेत्र प्रभावित।

  • जोन 7: डुमर तालाब, गोकूल नगर, गीता नगर, राखी नगर में पानी जमा।

  • जोन 8: अटल आवास, चंदनडीह, सरोना के घरों में पानी घुसा।

  • जोन 9 और 10: दया नगर, चंडी नगर, सांई नगर और दलदल सिवनी जैसे क्षेत्र पूरी तरह जलभराव से ग्रस्त रहे।

महापौर ने दिए सख्त निर्देश

महापौर मीनल चौबे ने निगम आयुक्त के साथ बैठक कर सभी जोन कमिश्नरों को चेतावनी दी है कि किसी भी हाल में जलभराव नहीं होने देना है। उन्होंने मशीनरी, कर्मचारियों, बोल्डर और संसाधनों को तुरंत तैनात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नागरिकों को परेशानी हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

निष्कर्ष: तीन दिन की बरसात ने साबित कर दिया कि राजधानी में जल निकासी की व्यवस्था बेहद लचर है। यदि समय रहते नगर निगम चेता नहीं, तो आने वाले दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।