अनियंत्रित होकर पलटा एसएसबी जवानों का वाहन, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर
- अंतागढ़ में ट्रक को साइड देने के दौरान हुआ हादसा, पलटी मारते हुए पेड़ से टकराया वाहन
- एक हेड कांस्टेबल भिलाई रेफर, तुमापाल कैंप से एसएसबी मुख्यालय कूहचे जा रहे थे जवान
Jun 05, 2020, city news raipur
कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के 5 जवान घायल हो गए। इनमें 3 की हालत गंभीर है। सभी जवानों को रेफर किया जा रहा है। हादसा अंतागढ़ क्षेत्र में जवानों से भरे वाहन के पलटने से हुआ है। हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी की अभी प्रतीक्षा की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, टाटा सूमो वाहन शुक्रवार काे तुमापाल कैंप से एसएसबी मुख्यालय कूहचे जा रहा था। वाहन में 5 जवार सवार थे। अंतागढ़ नारायणपुर मुख्य मार्ग पर गोंडबिनापाल गांव के पास एक ट्रक को साइड दे रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और चार-पांच बार पलटी खाते हुए पेड़ से जा टकराया।
वाहन में 28वीं बटालियन के जवान थे। हादसे में हेेड कांस्टेबल विक्रम सिंह व बिस्वकर्मा तिवारी, कांस्टेबल %